नेशनल डेस्क। बृज क्षेत्र में आज गोवर्धन पूजा की जाएगी। गोवर्धन पूजन के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें दिन में अन्नकूट यानी कच्चा प्रसाद बनाकर आराध्य का भोग लगाया जाएगा।
पूजन का शुभ मुहूर्त:
– गोवर्धन महाराज स्थापित करने का शुभ मुहूर्त: सुबह 6 से 9.23 बजे तक
– गोवर्धन पूजन का शुभ मुहूर्त: दोपहर 3 से रात 8.15 तक
गोवर्धन पूजा की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत शुक्रवार शाम 6.16 पर हुई और तिथि का समापन शनिवार रात 8.21 पर होगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार गोवर्धन और अन्नकूट का त्योहार 2 नवंबर को ही मनाया जाएगा।