लाल साहब चौबे को उपाध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी, खुशी
मानस न्यूज-24
प्रयागराज। भाजपा काशी क्षेत्र की महत्वपूर्ण नियुक्ति में मांडा ब्लॉक क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी लाल साहब चौबे को भाजपा मंडल दिघिया का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पेटल और यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की पहल पर हुई है।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष लाल साहब चौबे ने अपने मनोनयन पर शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने नए दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। चौबे का मानना है कि यह जिम्मेदारी उनके लिए एक बड़ा अवसर है और वे पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान देंगे।
भाजपा दिघिया मंडल अध्यक्ष सूबा लाल प्रजापति और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लाल साहब चौबे को उनके मनोनयन पर बधाई दी है। विपिन पांडेय, संदीप केशरी समेत कई अन्य नेताओं ने चौबे के साथ मिलकर इस नियुक्ति का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लाल साहब चौबे की नियुक्ति को भाजपा मंडल दिघिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। चौबे की सक्रियता और समर्पण से पार्टी को नए आयाम मिलने की उम्मीद है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।