नेशनल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र ने संगठन पर्व 2024 के लिए यमुनापार के सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए हैं। रमाकांत विश्वकर्मा, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, और राजेश शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री यमुनापार, को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, शिवदत्त पटेल, जय सिंह पटेल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा आदि ने रमाकांत विश्वकर्मा और राजेश शुक्ला को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।