नेशनल डेस्क। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक हरदोई जनपद का रहने वाला था और उसका प्रेम प्रसंग मोहम्मदी के एक गांव की लड़की से चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। शव लड़की के घर के सामने 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला आत्महत्या का मालूम होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।