• About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

मानस न्यूज़ 24

Manasnews24 logo Manasnews24 logo
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • उत्तरप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • प्रयागराज
  • यूपी
  • राज्य
  • देश और दुनिया
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

मानस न्यूज़ 24

Manasnews24 logo Manasnews24 logo
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • उत्तरप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • प्रयागराज
  • यूपी
  • राज्य
  • देश और दुनिया
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, manasnews24.com | All Rights Reserved.
Manasnews24 > उत्तरप्रदेश > औरैया में पत्नी ने खुदकुशी की, सिपाही पति ने रायबरेली में खुद को फांसी लगाकर दे दी जान

औरैया में पत्नी ने खुदकुशी की, सिपाही पति ने रायबरेली में खुद को फांसी लगाकर दे दी जान

Ravi Gupta
Last updated: 2024/10/19 at 5:19 PM
Ravi Gupta
Share
SHARE

रवि गुप्ता, चीफ एडिटर

- Advertisement -
Ad image

नेशनल डेस्क। यूपी के औरैया में शुक्रवार दोपहर पत्नी के फंदा लगाकर जान देने की खबर सुनते ही रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात सिपाही पति ने कमरे में फांसी लगा ली। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। महिला के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा औरैया पुलिस को शिकायत की है।

औरैया के बनारसी दास मोहल्ला निवासी 2021 बैच का सिपाही उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र की कोतवाली में दो वर्षों से तैनात था। वह गायत्री नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रह रहा था। नवंबर 2023 में उसकी शादी इटावा के अजीत नगर निवासी सुबोध सिंह की बेटी संतोषी से हुई थी। शुक्रवार दोपहर ससुराल में संतोषी ने फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोषी के परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया। पत्नी की मौत की खबर और ससुरालियों के आरोपों की सूचना ऊंचाहार में उपेंद्र को मिली तो उसने फांसी लगा जान दे दी।

साल भर भी साथ नहीं रह सके पति-पत्नी

बीते साल नवंबर महीने में मृतका संतोषी की उपेंद्र के साथ शादी हुई थी। पति पत्नी दोनों ने एक ही दिन जान दे दी। पति पत्नी का एक साल भी साथ नहीं रह सका। शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी उपेंद्र कुमार की शादी बीते नवंबर महीने में इटावा निवासी संतोषी के साथ हुई थी। शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हो पाया पति-पत्नी दोनों ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। दोपहर के समय पत्नी ने जहां घर पर आत्महत्या कर ली वहीं सूचना पाकर रायबरेली में ड्यूटी कर रहे पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी इस तरह शादी के बाद पति-पत्नी एक साल भी साथ जीवन व्यतीत नहीं करें और दोनों ने मौत को गले लगा लिया।

तनाव में आकर उठाया कदम

उपेंद्र कुमार ऊंचाहार कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में किराये के कमरे में रहता था। शुक्रवार दोपहर उसने मकान के कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। सीओ के अनुसार ससुरालीजनों ने सिपाही व उसके परिजनों के विरुद्ध कोतवाली में दहेज हत्या की तहरीर दे दी थी। आशंका है कि इसी बात पर सिपाही ने आत्महत्या की है।

शव छोड़ अस्पताल से भागे परिजन

संतोषी के परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद से ही पति उपेंद्र व ससुरालीजन संतोषी को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर कई बार समझौता हुआ। उपेंद्र कुमार द्वारा हर बार पुलिस में होने की धमकी दी जाती थी। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने संतोषी की हत्या कर उसे अस्पताल लेकर आए और फरार हो गए। सीओ एमपी सिंह ने बताया कि महिला ने फंदा लगाया था, परिजन उसे अस्पताल लाए थे। ससुरालियों ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है।

TAGGED: औरैया
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article रेप के बाद सात साल की बच्ची की हत्या के बाद गुस्साई भीड़, दो घंटे जाम रखा बिजनौर-बदायूं हाइवे
Next Article मझवां विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

  • Manasnews24. logo
  • प्रचार के लिए सम्पर्क करें मानस न्यूज 24- +91 9838486525

लाइव टीवी

आपकी राय

महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को 'भारत रत्न' देने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है। क्या केंद्र सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?
  • Add your answer
Results

Weather Update

Html weather widget

राशिफल

अन्य खबरे

भारतगंज : जर्जर तार की चपेट में आई भैंस, मौत
May 17, 2025
मांडाखास में मौत का खेल: पत्नी और दो पुत्र गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उठा सकी मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित
May 17, 2025
गोली मारने की अफवाह निकली हत्या की साजिश मांडा खास का मामला, पत्नी और दो बेटों पर पेड़ में बांधकर पीटने का आरोप,
May 16, 2025
दारू की दुकान पर बुलाकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
May 3, 2025

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशप्रयागराजराज्य

भारतगंज : जर्जर तार की चपेट में आई भैंस, मौत

By Manas News
उत्तरप्रदेशप्रयागराजराज्य

मांडाखास में मौत का खेल: पत्नी और दो पुत्र गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उठा सकी मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित

By Manas News
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रयागराज

गोली मारने की अफवाह निकली हत्या की साजिश मांडा खास का मामला, पत्नी और दो बेटों पर पेड़ में बांधकर पीटने का आरोप,

By Manas News
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

दारू की दुकान पर बुलाकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

By Manas News
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

About US

Manasnews24 भारत की एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है, जो आपको नवीनतम और सबसे सटीक समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। हमारा मिशन है कि हम आपको देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराएं।

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Grievance Redressal

Contact Address

Helpline: +91-9838486525
Email: manasnewsweb24@gmail.com

© 2024, Manasnews24.com | All Rights Reserved.

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?