• About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

मानस न्यूज़ 24

Manasnews24 logo Manasnews24 logo
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • उत्तरप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • प्रयागराज
  • यूपी
  • राज्य
  • देश और दुनिया
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

मानस न्यूज़ 24

Manasnews24 logo Manasnews24 logo
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • उत्तरप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • प्रयागराज
  • यूपी
  • राज्य
  • देश और दुनिया
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • प्रयागराज
  • लखनऊ
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, manasnews24.com | All Rights Reserved.
Manasnews24 > उत्तरप्रदेश > स्टील भट्ठी में कभी चूना पत्थर डालने वाले रतन टाटा ने फोर्ड चेयरमैन से ऐसे लिया अपमान का बदला

स्टील भट्ठी में कभी चूना पत्थर डालने वाले रतन टाटा ने फोर्ड चेयरमैन से ऐसे लिया अपमान का बदला

Manas News
Last updated: 2024/10/10 at 3:18 AM
Manas News
Share
Oplus_131072
SHARE

मुबई।भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत 25 साल की आयु में की। रतन टाटा के संघर्ष की कई कहानियां हैं। उन्होंने टाटा स्टील में भट्ठी में चूना पत्थर डालने का काम भी किया था।

देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा की हालत गंभीर थी और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिग्गज उद्योगपति का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। टाटा समूह ने एक बयान जारी कर कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है’।

2008 में रतन टाटा को भारत सरकार ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। टाटा समूह में 50 वर्षों तक रहने के बाद दिसंबर 2012 में वह टाटा संस के अध्यक्ष पद से हटे। इसके बाद रतन ‘टाटा संस’ के मानद अध्यक्ष बने।
Ratan Tata profile and his Work in Tata Steel in the furnace news in hindi
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में नवल टाटा और सूनी टाटा के घर हुआ। वे देश के प्रतिष्ठित टाटा परिवार का हिस्सा थे। उन्होंने टाटा ग्रुप में अपने करियर की शुरुआत 25 की आयु में की। रतन टाटा का पालन पोषण दस वर्ष की आयु तक उनकी दादी लेडी नवाजबाई ने टाटा पैलेस में किया।
टाटा स्टील की भट्ठी में चूना पत्थर डालने का काम किया
अमेरिकी तकनीकी दिग्गज आईबीएम के साथ नौकरी की पेशकश के बावजूद, टाटा ने भारत लौटने का फैसला किया और टाटा स्टील के साथ अपना करियर शुरू किया। उनके परिवार के सदस्य कंपनी के मालिक थे, पर उन्होंने एक सामान्य कर्मचारी के तौर पर कंपनी में काम शुरू किया। उन्होंने टाटा स्टील के प्लांट में चूना पत्थर को भट्ठियों में डालने जैसा काम भी किया।
रतन टाटा को विमान उड़ाने और कारों का शौक था
रतन टाटा को उड़ने का बहुत शौक था। वह 2007 में F-16 फाल्कन उड़ाने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें कारों का भी बहुत शौक था। उनके संग्रह में मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, मर्सिडीज बेंज एस-क्लास, मर्सिडीज बेंज 500 एसएल और जगुआर एफ-टाइप जैसी कारें शामिल हैं।
फोर्ड कंपनी के चेयरमैन ने रतन टाटा का किया अपमान
90 के दशक में जब टाटा समूह ने अपनी कार को लॉन्च किया तब कंपनी की सेल उम्मीदों के अनुरूप नहीं हो पाई। उस वक्त टाटा ग्रुप ने चुनौतियों से जूझ रही टाटा मोटर्स के पैसेंजर कार डिविजन को बेचने का फैसला मन बना लिया। इसके लिए रतन टाटा ने अमेरिकन कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स के चेयरमैन बिल फोर्ड से बात की। बातचीत के दौरान बिल फोर्ड ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा था कि तुम कुछ नहीं जानते, आखिर तुमने पैंसेजर कार डिविजन शुरू ही क्यों किया? अगर मैं यह सौदा करता हूं तो यह तुम्हारे ऊपर एक बड़ा अहसान होगा। फोर्ड चेयरमैन के इन शब्दों से रतन टाटा बहुत आहत हुए पर उन्होंने इसे जाहिर नहीं किया। उसके बाद उन्होंने पैंसेजर कार डिविजन बेचने का अपना फैसला टाल दिया और अपने अंदाज में उनसे इसका बदला लिया।
नौ साल बाद रतन टाटा ने अपमान का ऐसे लिया बदला
फोर्ड के साथ डील स्थगित करने के बाद रतन टाटा स्वदेश लौट आए और टाटा मोटर्स के कार डिविजन पर ध्यान केंद्रित कर उसे बुलंदियों पर पहुंचा दिया। फोर्ड के मुखिया से हुई बातचीत के करीब नौ वर्षों के बाद टाटा मोटर्स की कारें पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी थीं। कंपनी की कारें दुनिया की बेस्ट सेलिंग कैटेगरी में शामिल थी। वहीं दूसरी ओर, फोर्ड कंपनी की हालत बिगड़ती जा रही थी। डूबती फोर्ड कंपनी को उबारने का जिम्मा टाटा ने लिया और साथ में उन्होंने नौ साल पहले हुए अपने अपमान का बदला भी ले लिया। दरअसल, चुनौतियों से जूझ रहे फोर्ड को उबारने के लिए रतन टाटा ने उसके लोकप्रिय ब्रांड जैगुआर और लैंड रोवर को खरीदने का ऑफर किया। पर इसके वे अमेरिका नहीं गए बल्कि फोर्ड के चेयरमैन को डील के लिए भारत बुलाया।
फोर्ड चेयरमैन के बदले सुर, की टाटा की तारीफ 
अपने अपमान का बदला लेने के लिए रतन टाटा ने बिना कुछ कहे ही  ऐसी स्थिति पैदा कर दी जिससे फोर्ड चेयरमैन को अपना सुर बदलना पड़ा। मुंबई में रतन टाटा के ऑफर को स्वीकार करते हुए फोर्ड चेयरमैन बिल फोर्ड ने वही बातें अपने लिए कहीं जो कभी उन्होंने रतन टाटा का अपमान करते हुए कही थी। उस दौरान उन्होंने रतन टाटा को धन्यवाद करते हुए कहा, “आप जैगुआर और लैंड रोवर सीरीज को खरीदकर हमपर बड़ा एहसान कर रहे हैं।”
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
Previous Article रतन टाटा के निधन पर देश में शोक की लहर
Next Article पद्म भूषण और पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित थे रतन टाटा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

  • Manasnews24. logo
  • प्रचार के लिए सम्पर्क करें मानस न्यूज 24- +91 9838486525

लाइव टीवी

आपकी राय

ब्लाक प्रमुख का चुनाव किस माध्यम से होना चाहिए ?
  • Add your answer

Weather Update

Html weather widget

राशिफल

अन्य खबरे

भारतगंज : जर्जर तार की चपेट में आई भैंस, मौत
May 17, 2025
मांडाखास में मौत का खेल: पत्नी और दो पुत्र गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उठा सकी मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित
May 17, 2025
गोली मारने की अफवाह निकली हत्या की साजिश मांडा खास का मामला, पत्नी और दो बेटों पर पेड़ में बांधकर पीटने का आरोप,
May 16, 2025
दारू की दुकान पर बुलाकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
May 3, 2025

You Might Also Like

उत्तरप्रदेशप्रयागराजराज्य

भारतगंज : जर्जर तार की चपेट में आई भैंस, मौत

By Manas News
उत्तरप्रदेशप्रयागराजराज्य

मांडाखास में मौत का खेल: पत्नी और दो पुत्र गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं उठा सकी मौत के रहस्य से पर्दा, विसरा सुरक्षित

By Manas News
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रयागराज

गोली मारने की अफवाह निकली हत्या की साजिश मांडा खास का मामला, पत्नी और दो बेटों पर पेड़ में बांधकर पीटने का आरोप,

By Manas News
उत्तरप्रदेशप्रयागराज

दारू की दुकान पर बुलाकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

By Manas News
Manasnews24 logo Manasnews24 logo

About US

Manasnews24 भारत की एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है, जो आपको नवीनतम और सबसे सटीक समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित है। हमारा मिशन है कि हम आपको देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराएं।

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Join Us
  • Download ID
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Grievance Redressal

Contact Address

Helpline: +91-9838486525
Email: manasnewsweb24@gmail.com

© 2024, Manasnews24.com | All Rights Reserved.

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?